यूपीडा के दुर्गेश उपाध्याय का शुक्रवार शाम में सेमरा में माल्यार्पण कर, हुआ भव्य स्वागत

 



भांवरकोल क्षेत्र के शेरपुर कला निवासी सूचना सलाहकार यूपीडा के दुर्गेश उपाध्याय का शुक्रवार शाम में सेमरा में माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि शेरपुर सेमरा गंगा पर ठोकर निर्माण परियोजना में धन स्वीकृति कराने में श्री उपाध्याय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उत्तर प्रदेश सरकार ने सुबाषपुर मौजा व शेरपुर श्मशान घाट के लिए कुल लगभग 21 करोड़ रुपया धन स्वीकृति प्रदान किया। इससे उत्साहित सेमरा के ग्रामीणों एवं पशुपतिनाथ ग्रुप ऑफ कालेजेज के व्यवस्थापक जयशंकर राय ने फूल माला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने कहा कि गाव हम सबका है गाव के अस्तित्व दाव पर लगा था। जो सभी ने मिलकर प्रयास किया और हम सब सफल हुए। अगर आप लोगो की बौखलाहट गंगा कटान को लेकर नही होती तो हम लोगो को ऊर्जा नही मिलती और ऊर्जा आप लोग से ही मिलती है। जिससे साकात्मक प्रयास हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार , केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी , जल संसाधन मंत्री डॉ0 महेंद्र सिंह,सांसद विरन्द्रे सिंह मस्त, विधायक अलका राय व संजय राय शेरपुरिया को आगे आना पड़ा और कार्य सम्भव हुआ। इसके लिए सभी के प्रति आभार प्रगट किया। इस मौके पर सिचाई विभाग के एक्सईन आरपी चौधरी, ए के चौधरी,अशोक राय, अजयशंकर राय , अशोक राय, राघवेंद्र उपाध्याय बुचु, मनोज राय डब्लू, ओमप्रकाश राय मुन्ना, डॉ0 ओमप्रकाश राय, प्रेमनाथ गुप्ता, जोगिंदर राय ,नर्देश्वर राय ,सुबास तिवारी, श्रवण तिवारी,देवचन्द्र प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित थे।संचालन प्रेमनाथ गुप्ता ने किया।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT