पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले 26 गिरफ्तार.....

 


(जमानिया)गाजीपुर। बीती रात्रि पाण्डेय मोड़ पिकेट ड्यूटी पर लगे कर्मचारीगण कांस्टेबल अंकित कुमार व कांस्टेबल प्रकाश ड्यूटी के दौरान पाण्डेय मोड़ तिराहे के पास गांजा व शराब पी रहे चार पांच लोगों को रोकने टोकने पर, उन लोगों द्वारा उत्तेजित होकर कर्मचारीगण उपरोक्त पर बेल्चा आदि से जान लेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। मौके पर द्वितीय मोबाइल के पहुंचने पर उक्त लोगों के द्वारा 40- 50 लोगों की और भीड़ जुटा कर वाहन को ईंट पत्थर से क्षतिग्रस्त किया गया जिससे पुलिस पार्टी के पांच जवान घायल हुये जिनका इलाज पीएचसी जमानिया व सदर अस्पताल गाजीपुर मे चल रहा है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 84/2022 धारा 147/148/149/307/ 323/504/506/427/332/333/353 भादवि – व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया। तदोपरान्त मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित कुल 26 अभियुक्तों को आज दिनांक 14.03.2022 को समय करीब 03.30 बजे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण विरेन्द्र मुसहर पुत्र बोतल मुसहर उम्र करीब 25 वर्ष,मोहन वर्मा पुत्र शिवजी वर्मा उम्र करीब 20 वर्ष,चन्दन वर्मा पुत्र शिवजी वर्मा उम्र करीब 28 वर्ष, सोहन वर्मा पुत्र शिवजी उम्र 19 वर्ष,संजय पुत्र नखड़ू उम्र करीब 19 वर्ष,मंगरु उर्फ अनिल पुत्र रवीन्द्र उम्र करीब 20 वर्ष, उपेन्द्र मुसहर पुत्र मुन्ना मुसहर उम्र 19 वर्ष,पारस पुत्र जयराम उम्र करीब 50 वर्ष,अजय पुत्र परषोत्तम मुसहर उम्र करीब 22 वर्ष, रमेश पुत्र जयराम मुसहर उम्र करीब 28 वर्ष, शिवजी वर्मा पुत्र कन्हैया वर्मा उम्र करीब 52 वर्ष, दासी हरिजन पुत्र गरीब उम्र करीब 48 वर्ष, बुल्लू पुत्र दिना बिन्द उम्र करीब 19 वर्ष, पिन्टू पुत्र रविन्द्र बिन्द उम्र करीब 35 वर्ष, सुरेश बनवासी पुत्र जयराम बनवासी उम्र करीब 27 वर्ष, छोटू बिन्द पुत्र बहादुर बिन्द उम्र करीब 29 वर्ष, लालमनि पुत्र अजय बनवासी उम्र करीब 19 वर्ष, ज्ञानेन्द्र पुत्र रामजीत उम्र करीब 24 वर्ष, हेमन्त कुमार पुत्र मुन्ना बिन्द उम्र करीब 19 वर्ष, राजेश पुत्र जयराम मुसहर उम्र करीब 22 वर्ष, मीरा पत्नी रमेश मुसहर उम्र करीब 45 वर्ष, लक्ष्मीना पत्नी शिवजी वर्मा उम्र करीब 48 वर्ष,सावित्री वर्मा पत्नी चन्दन वर्मा उम्र करीब 26 वर्ष,रंजू पत्नी पिन्टू बिन्द उम्र करीब 35 वर्ष, 

25. सीमा पत्नी रवीन्द्र बिन्द उम्र करीब 52 वर्ष , सोनिया पत्नी दीनानाथ बिन्द उम्र करीब 48 वर्ष समस्त निवासी गण ग्राम भैदपुर पाण्डेय मोड थाना जमानिया जनपद गाजीपुर है।

 गिरफ्तार करने वाले टीम में थाना प्रभारी सम्पूर्णानन्द राय,उप निरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक नन्दलाल कुशवाहा, उप निरीक्षक गजेन्द्र नाथ मिश्र, उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह,हेड कांस्टेबल बालेन्द्र शर्मा,हेड कांस्टेबल सुरेश यादव, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार राय,रि0 कांस्टेबल प्रकाश, कांस्टेबल क्रान्ति सिंह पटेल, कांस्टेबल सुभाष यादव, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल कुलदीप सरोज, कांस्टेबल निरंकार शुक्ला, कांस्टेबल संदीप वर्मा, कांस्टेबल प्रदीप यादव, कांस्टेबल नरसिंह यादव, कांस्टेबल अतुल मिश्रा, कांस्टेबल विकास गुप्ता, रि0 कांस्टेबल महेश कुमार, रि0 कांस्टेबल शुभम कुमार, रि0 कांस्टेबल रवीन्द्र कुमार,रि0महिला आरक्षी ज्योतिषा सिंह, रि0म0आ0 प्रतीक्षा सिंह, रि0म0आ0 साक्षी, रि0म0आ0 प्रिया सिंह,रि0म0आ0 दिव्या पाण्डेय,रि0म0का0 बिन्दू शामिल थी।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT