सावधान! गाजीपुर जिले में धारा 144 लागू.....

 



गाजीपुर।आगामी हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा -2022 परिषद उ0प्र0 तथा पूर्वाचल विश्व विद्यालय जौनपुर द्वारा स्नातक/परास्नातक परीक्षाएं के विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित की जायेगी। परीक्षा के दौरान नकल करने के प्रयास को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने पर शान्ति व कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इस वर्ष दिनांक 17/18.03.2022 को होली तथा 10.04.2022 को रामनवमी का त्यौहार, दिनांक 14.04.2022 को डा. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती मनायी जायेगी दिनांक 03.04.2022 से रमजान का पवित्र माह प्रारम्भ होने वाला है तथा रमजान के पश्चात चन्द्र दर्शन के अनुसार ईद-उल-फितर का त्यौहार दिनांक 03.05.2022 को मनाया जायेगा। रामनवमी त्योहार के अवसर पर मंदिरों आदि स्थानो पर काफी भीड़-भाड़ होती है तथा कही-कही मेले का आयेाजन भी होता है। मेले में भीड़-भाड़ का लभ उठाकर अराजक तत्वो द्वारा शान्ति व कानून व्यवस्था के प्रतिकूल आचरण किया जा सकता है । होली हिन्दू समुदाय का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। दिनांक 17.03.2022 को होलिका दहन किया जायेगा तथादिनांक 18.03.2022 को लोग एक दूसरे को रंग गुलाल व अबीर आदि लगाकर खुशियां मनाते ह। होलिका दहन के स्थान व रंग आदि को लेकर कभी-कभी शान्ति व कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाती है। डा0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के दिन झाकियां सजायी जाती है। रमजान माह मे रोजे की नमाज सकुशल तथा शान्ति वातावरण में सम्पन्न हो सके, साम्प्रदायिक दंगा एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो, को देखते हुए कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखना आवश्यक है। आगामी परीक्षाए एंव त्यौहार को सकुशल एवं शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने तथा शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जनपद में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू करना आवश्यक है।अतः मै, अरूण कुमार सिंह अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि0/रा0) गाजीपुर दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारो का प्रयोग करते हुए जनपद के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में लागू निषेधाज्ञा जो दिनांक 11.03.2022 को दिनांक 12.03.2022 से अगले दो माह तक के लिए निर्गत की गयी है, को अवक्रमित करते हुए निषेधाज्ञा जारी करता हॅू।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT