जमानिया विधानसभा से पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह 22 हजार मतों से विजयी, बोलें......

 


गाजीपुर। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वदी भाजपा के सुनीता सिंह को 22145 मतो से पराजित कर दिया है। जमानियां विधानसभा में मतगणना के फाइनल सूची के अनुसार ओमप्रकाश सिंह को 93926 मत, फरजाना को 1326 मत, मु. युसूफ खां को 53003 मत, सुनीता सिंह को 71781 मत, ईश्‍वरी को 1300 मत, रविप्रकाश को 469 मत, रामप्रसाद को 207, सत्‍तु को 5250, सीमा देवी को 376, अखंड प्रताप को 275 मत, जंगबहादुर को 460 मत, राजेंद्र प्रसाद को 528 मत, रामश्रय को 713 मत, सर्वदेव सिंह को 536 मत मिलें है। ऐतिहासिक जीत पर ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि यह जमानियां की सम्‍मानित जनता की जीत है। जमानियां के विकास के लिए हर संभव प्रयास किये जायेगे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT