गाजीपुर:भाजपा नेता के ऊपर हमला

 




 गाजीपुर। अराजक तत्वों ने भाजपा बिरनो मंडल अध्यक्ष के घर हमला किया।

इस हमले में बिरनो मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर को हल्की चोट भी आई है। वही भैरोपुर के वर्तमान ग्राम प्रधान कार्तिक राम सहित दर्जनों लोगों ने घर में छुप कर अपनी जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को भैरोपुर गांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान जोकि दस माह से बर्खास्त चल रही थी, इसी प्रकरण में उप जिलाधिकारी के निर्देश पर भैरोपुर ग्राम सभा में खुली बैठक कर मतदान संपन्न कराया गया। जिसमे दीपमाला ने 60 मतों से रामदुलारी को पराजित किया। शनिवार की रात करीब नौ बजे अराजक तत्व बिरनो भाजपा मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर के घर पर पहुंचे। उस समय मंडल अध्यक्ष अपने परिवार व कुछ लोगों के साथ बैठे थे। उसी समय अराजक तत्वो ने मंडल अध्यक्ष पर लाठी-डंडे व पत्थरबाजी कर दिया, जिसमें कुछ लोगों को चोटें भी आई और सभी ने घर में छुप कर अपनी जान बचाई। इस मामले पर आज सुबह भाजपा पदाधिकारियों ने बिरनो थाने पर पहुंचकर बिरनो थाना अध्यक्ष व कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही से मिलकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग करने लगे। क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही ने बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया। खबर लिखे जाने तक मामले में बारह लोगों के खिलाफ नामजद व पच्चास अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिसमें अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT