बिरहा के सम्राट विजय लाल यादव का कैसे हो गया एक्सीडेंट




बाराबंकी-आजमगढ़ से नवनिर्वाचित सांसद और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव का गुरुवार को कार एक्सीडेंट हो गया। बिरहा गायक और समाजवादी पार्टी के नेता विजय लाल यादव की कार लखनऊ जाते समय बाराबंकी के पास हादसे का शिकार हो गई। विजय लाल यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनकी फारच्यूनर कार के परखचे उड़ गए हैं। इस दुर्घटना के समय कार 20 मीटर उपर हवा मे उछाल गयी थी।

बड़े भाई की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी खुद अभिनेता निरहुआ ने ट्विटर के जरिए दी। अपने भाई की हेल्थ अपडेट देते हुए उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उन्हें तुरंत वेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही अभिनेता ने अपने सभी फैंस से उनके भाई के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करने की भी अपील की। बताया जा रहा है कि विजय लाल यादव की फॉर्च्यूनर काफी तेज गति में जा रही थी। इसी दौरान ड्राइवर संतुलन खो बैठा और तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से हुई भिड़ंत की वजह से कार हवा में 20 मीटर तक ऊपर उछल गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

विजय लाल यादव समाजवादी पार्टी सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रह चुके हैं। वे समाजवादी पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ वर्तमान है।निरहुआ का इस बार आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में प्रचार करते भी नजर आए थे। हालांकि, उन्होंने अपने भाई दिनेश लाल यादव निरहुआ की जगह सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव का समर्थन किया था


Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT