गाजीपुर। सैदपुर ब्लाक के अंतर्गत खानपुर थानांतर्गत मौधा गांव निवासी बीएसएफ में तैनात सतीश सिंह की मेघालय में भूस्खलन से मौत हो गयी। सतीश सिंह उम्र 52 वर्ष पुत्र इंद्रजीत शुक्रवार को दोपहर ड्यूटी के बाद मेघालय राज्य में सीमा स्थित बीएसएफ कैम्प में आराम कर रहे थे। उसी समय पहाड़ों से मिट्टी का भूस्खलन शुरू हो गया। पहाड़ों से गिरे मिट्टी से सतीश का टेंट पूरी तरह से ढक गया और उसी में दबने से सतीश सिंह शहीद हो गए। सतीश सिंह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे जिनके बाकी दोनों भाई भी सेना में कार्यरत है। सतीश सिंह की पत्नी विजयलक्ष्मी और मां कांति देवी बेटे की तस्वीर देख बिलख रहीं है। सतीश सिंह अपने पीछे एक पुत्र शिवांग सिंह और एक पुत्री अनुष्का सहित माता पिता और दो भाइयों का परिवार छोड़कर गए है। परिजनों के अनुसार सतीश का शहीद शव रविवार दोपहर तक आने की उम्मीद है।
एक और गाजीपुर का जवान हुआ शहीद.....
रविदेव गिरि पत्रकार
0
Tags
Breaking news