गाजीपुर।वार्ड संख्या 41,करंडा द्वितीय जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पद पर नामांकन के आज अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी की ओर से पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलैश राम नामांकन करने के लिए कुछ देर मे जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंच रहे है।
भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह मा प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य मंत्रियों के साथ गाजीपुर हवाई अड्डे से राजपुर बक्सर प्रस्थान मे साथ रहने के कारण जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के निर्देश पर शैलेष कुमार राम को अधिकृत पार्टी प्रत्याशी के नाम का घोषणा किया।
शैलेष राम आज अभी थोडी देर मे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल,डा संगीता बलवंत, मा विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि डा प्रदीप पाठक,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा,पुर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनिल सिंह,पुर्व जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र यादव,धर्मेंद्र सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि,विनोद अग्रवाल,पंकज सिंह चंचल,दयाशंकर पांडेय,अच्छे लाल गुप्ता,सुरेश बिंद, साधना राय,विनोद खरवार, मनोज सिंह,पवनजय पांडेय, गोपाल राय,मनोज बिंद,अखिलेश राय,श्यामबली मदेशिया,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा आदि सैकड़ों लोगों के साथ नामांकन के लिए पहुंच रहे है।