सौरभ बनें जिलाध्यक्ष तो कामाख्या बने उपाध्यक्ष

 



रिपोर्ट-आमित उपाध्याय

8756986548


- प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्याय के जनपद में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत


एंकर- खबर गाजीपुर से आ रही है जहां उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणोत्तर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जुबेर अहमद व प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह का जनपद में प्रथम आगमन पर शिक्षकों ने भव्य स्वागत किया।

उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने मंच पर संबोधित करते हुए कहा कि कहीं भी अधिकारी अगर मनमानी कर रहा है,आपका शोषण कर रहा है तो उसके खिलाफ धरने लगाये जाते हैं, विरोध दर्ज कराया जाता है अकेला व्यक्ति विरोध कभी भी दर्ज नहीं करा सकता है, उन्होंने कहा कि हम लोग मिलकर बड़े बड़े धरने विधानसभा घेराव, मुख्यमंत्री के कार्यालय का घेराव किया तो संगठन के बदौलत ही किया है।

श्री खान ने कहा कि 2014 तक कि हमको राजनीति का क,ख,ग,घ नहीं मालूम था हमको यह भी नहीं मालूम था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन है क्योंकि हम कारपोरेट में बाहर काम कर रहे।

उन्होंने कहा कि 2015 से इन सब चीजों को हमने जाना। संगठन को बोझ मत समझिए हमको लड़ना है और आगे बढ़ना है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष सौरभ द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष कामाख्या राय, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष महेश सिंह यादव,जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह,जिला कोषाध्यक्ष नितेश सिंह,जिला सचिव अनिल यादव, मीडिया प्रभारी आनन्द राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक तिवारी को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपा।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
SKIP AD