पेड़ से गिरकर वृद्ध की हुई मौत




(भांवरकोल)गाजीपुर। थाना क्षेत्र के सुखडेहरा में शनिवार को दोपहर जलावन के लिए लकड़ी तोड़ते समय पेड़ से गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गई। ग्राम प्रधान ने शव को थाना भेजवाया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि भांवरकोल क्षेत्र के सुखडेहरा निवासी महंगू राम (60) दोपहर में बागीचा में आम के पेड़ पर चढ़कर जलावन के लिए लकड़ी तोड़ रहा था। इसी बीच अचानक पैर फिसलने से गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल होने से मौके पर ही उसकी मौ हो गई। जानकारी होते ही परिवार के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव पर नजर पड़ते ही परिजन बिलखने लगे। ग्राम प्रधान लालबहादुर कन्नौजिया घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने निजी वाहन से शव को थाना भेजवाया। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
SKIP AD