Ghazipur डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर को मिली बड़ी उपलब्धि


Ghazipur डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर को मिली बड़ी उपलब्धि

डालिम्स सनबीम स्कुल गांधीनगर जनपद गाजीपुर ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है।'ब्रेनफीड स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड टॉप 500 स्कूल इन इंडिया' में डालिम्स सनबीम स्कूल , गांधीनगर, गाजीपुर को 'टॉप इमर्जिंग स्कूल इन उत्तर प्रदेश' का पुरस्कार प्राप्त हुआ | इस अवसर पर भारत सरकार के कानून मंत्री एस पी सिंह बघेल, एअर वाइस मार्शल अनिल तिवारी, पूजा मधोक, अर्जित घोष उपाध्यक्ष सेठ एम आर जयपुरिया ग्रुप, अनुराभ सिंह निदेशक नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद एवं शिक्षा जगत से जुड़े देश के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे | नई दिल्ली में अवार्ड प्राप्त करने के बाद स्कूल के निदेशक हर्ष राय ने कहा कि इतने कम समय मे यह उपलब्धि प्राप्त करना विद्यालय परिवार के साथ साथ सभी छात्रों एवं अभिभावकों के सहयोग के बिना संभव नहीं हो सकता था।डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर को मिले इस सफलता पर फादर पी विक्टर प्रधानाचार्य सेण्ट जान्स स्कूल सिद्दिकपुर जौनपुर,फादर फेलिक्स राज प्रधानाचार्य हार्टमन इंटर कालेज हार्टमन पुर, प्रोफेसर डाक्टर सानंद सिंह प्रबन्ध निदेशक सत्यदेव ग्रुप्स आप कालेजेज गाधिपुरम बोरसिया गाजीपुर, अब्दुल कादिर खान प्रबन्धक एस के नेशनल कान्वेंट स्कूल में महेन्द गाजीपुर, डाक्टर मसूद अहमद निदेशक ताज पब्लिक स्कूल ताजपुर, डाक्टर सुधीर श्रीवास्तव प्रधानाचार्य जनता जनार्दन इण्टर कालेज गांधीनगर,नेहाल अहमद प्रबंध निदेशक ए के इंटरनेशनल स्कूल मुहम्मदाबाद,दिनेश राय गुड्डू,श्याम बहादुर राय, टुनटुन राय, पप्पू सिंह,शुभ नारायण यादव,राजेश कुशवाहा,शम्भू तिवारी, यशवंत सिंह, आशुतोष राय,राम चन्द्र सिंह,बृजानन्द तिवारी, कृष्ण कुमार मिश्रा,समेत ढेर सारे लोगों ने प्रशन्नता ब्यक्त किया है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT