Ghazipur कोई भी लक्ष्य जो हम भेद सकते है वह मुश्किल नही है- अनिल राजभर


 Ghazipur कोई भी लक्ष्य जो हम भेद सकते है वह मुश्किल नही है- अनिल राजभर

गाजीपुर विजय का कोई विकल्प नहीं । अकल्पनीय परिश्रम करके जीत सुनिश्चित हो यह हमारा ध्येय है।इस ध्येय और लक्ष्य के प्रति हम सभी को सामुहिक रूप से संकल्पित होना होगा।यह बात उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भाजपा टैक्सी स्टैंड,विशेश्वरगंज कार्यालय पर नगरपालिका चुनाव से समबंधित बैठक को शुक्रवार सायंकाल सम्बोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि कोई भी लक्ष्य जो हम भेद सकते है वह मुश्किल नही है।आजमगढ़ और रामपुर के लोक सभा का उप चुनाव हमारे लिए प्रेरणात्मक है।उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना बहादुरी नही बल्कि बल्कि चुनाव जीतना बहादुरी है नगरपालिका चुनावों के लिए जीत की बुनियाद मजबूत हो उसके लिए हमारा धरातलीय प्रयास होना चाहिए।

जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने चुनाव तैयारियों से समबंधित विधी,व्यवस्था तथा अबतक के कार्यों से समबंधित जानकारी के साथ करणीय कार्यों के प्रति लगकर कार्य करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

बैठक मे उपस्थित लोगों का धन्यवाद आभार प्रकट करते हुए लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि यह सर्वविदित और सत्यापित है कि भाजपा कार्यकर्ता सत्ता के लिए नही सेवा के लिए सत्ता पर अधिकार चाहता है।

बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता और संचालन अजय कुशवाहा ने किया।

बैठक मे नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी रामनरेश कुशवाहा, संयोजक सुरेश बिंद,नगरपालिका चुनाव संयोजक रासबिहारी राय,अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,सोमारू चौहान,व्यासमुनी राय, मनोज बिंद,विनोद अग्रवाल,विश्वप्रकाश अकेला, गुलाम कादिर राईनी,रविन्द्र श्रीवास्तव,अमरेश गुप्ता, अभिनव सिंह,विजय कुमार राय,संतोष जायसवाल, राकेश जायसवाल श्याम चौधरी हेमंत त्रिपाठी प्रमोद अग्रवाल, निखिल राय सूर्यप्रकाश यादव जयसूर्य भट्ट,अर्जुन सेठ,आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT