Ghazipur News: ग्राम प्रधान ने दिया विवाह प्रमाण पत्र


Ghazipur News: ग्राम प्रधान ने दिया विवाह प्रमाण पत्र

विकास कार्यों को लेकर सुर्खियों में है ग्राम प्रधान

गाजीपुर। करंडा ब्लाक स्थित सिकंदरपुर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान राजेश सिंह गुड्डू ने सचिव मनोज यादव के उपस्थिति में विवाह का रजिस्ट्रेशन कर विवाह प्रमाण पत्र दिया।

प्रिया और विवेक का विवाह 02.12.22 को सम्पन्न हुआ था,जिसका विवाह प्रमाण पत्र 16.12.22 को ग्राम प्रधान और सचिव ने बनाकर दिया।

ग्राम प्रधान ने बताया कि दामोदरपुर निवासी विवेक कुमार की शादी बिहार के बक्सर जिले के कठार ग्राम सभा में संपन्न हुई थी।


सचिव मनोज कुमार यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर जो विवाह बच्चों- बच्चियों का हो रहा है, सचिव ने ग्राम वासियों से निवेदन किया कि पंचायती राज एक्ट में जो शासन की मंशा है अपने बच्चों का पंजीकरण पंचायत भवन पर आकर करा ले।

आपको बताते चलें कि यह वही ग्राम प्रधान है जो विकास कार्यों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

ग्राम प्रधान के सचिवालय और विद्यालय में कोई भी व्यक्ति अगर चला जाय तो उसके मुंह से जरूर यह शब्द निकलता है वाह! प्रधान जी बहुत अच्छा सचिवालय और विद्यालय बनवाये है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT