MCD Result Live: दिल्ली एमसीडी चुनाव में 'आप' को बहुमत 131 सीटें जीतीं, भाजपा को सिर्फ 102 मिली सीटें


 MCD Result Live: दिल्ली एमसीडी चुनाव में 'आप' को बहुमत 131 सीटें जीतीं, भाजपा को सिर्फ 102 मिली सीटें 

खास बातें

Election Result CEO Delhi, MCD Chunav Parinam Delhi Live: दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आप के 131 उम्मीदवारों ने अब तक जीत दर्ज कर ली है। 102 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी सात सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है। जानिए चुनाव से जुड़ा सबसे तेज अपडेट...

126 ईसापुर से निर्दलीय मीना कुमारी की जीत

वार्ड नंबर 126 ईसापुर से निर्दलीय मीना कुमारी जीती है यह पिछली बार नजफगढ़ वार्ड से निर्दलीय जीती थी मगर बाद में भाजपा में शामिल हो गई थी इस बार यह ईसापुर वार्ड से भाजपा का टिकट मांग रही थी मगर भाजपा ने इसको टिकट नहीं दिया।


180 के पार जाएगी आपः सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उनकी पार्टी 180 से पार जाएगी। आम आदमी पार्टी को एक तरफा जीत मिलेगी और उसका मेयर बनेगा। 180 के बाद कहां रुकेंगे रुझान.. कह नहीं सकते। पोस्टर बैलेट में सरकारी आदमी वोट डालता है। वह डरता भी है। सरकारी आदमी सोचता है कि कहीं कोई देख तो नहीं लेगा।

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अली मोहम्मद इकबाल की जीत

चांदनी महल के वार्ड नंबर 76 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अली मोहम्मद इकबाल समर्थकों के बीच। 


 कांग्रेस ने सात सीटों पर जीत हासिल की

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आप के 131 उम्मीदवारों ने अब तक जीत दर्ज कर ली है। 102 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी सात सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है।


100 सीटों पर भाजपा जीती

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आप के 131 उम्मीदवारों ने अब तक जीत दर्ज कर ली है। 100 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी सात सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है।

100 पर और भाजपा सर्मथकों ने जीत की खुशी में मनाया जश्न

नई दिल्ली मतगणना स्थल के बाहर आप और भाजपा सर्मथकों ने जीत की खुशी में जश्न मनाया। पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर वार्ड नंबर 190 से भाजपा के संजीव सिंह के समर्थकों ने अक्षरधाम मतगणना केंद्र के बाहर जश्न मनाया।

आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल किया


दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आप के 131 उम्मीदवारों ने अब तक जीत दर्ज कर ली है। 99 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी सात सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है।


आप ने बहुमत हासिल किया

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आप के 126 उम्मीदवारों ने अब तक जीत दर्ज कर ली है। 97 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी सात सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है। 

जीत का जश्न मनाते हुए आप उम्मीदवार

आप की पार्षद प्रत्याशी कविता चौहान, डा. शैली ओबरॉय और आशु ठाकुर एक साथ जीत की खुशी मनाते हुए। वार्ड 85 वेस्ट पटेल नगर से आप पार्टी की कविता चौहान ने जीत दर्ज की है।


बहुमत के करीब आप

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। अब तक आए परिणाम में आप ने 124 सीटों पर जीत दर्ज की है। 97 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी सात सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है। 

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महेश कुमार जीत के बाद

करोल बाग के टैंक रोड से वार्ड नंबर 84 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महेश कुमार समर्थकों के बीच। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। मतगणना केंद्र के बाहर।

गांधी नगर वार्ड नंबर 212 भाजपा की प्रिया कंबोज ने जीत दर्ज की।


करोल बाग के टैंक रोड रेगर पूरा से वार्ड नंबर 83 की आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी उर्मिला गौतम जीत के बाद जश्न मनाते समर्थकों के साथ मतगणना केंद्र के बाहर।   

आप ने 121 सीट और भाजपा ने 97 पर कब्जा किया

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। अब तक आए परिणाम में आप ने 121 सीटों पर जीत दर्ज की है। 97 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी सात सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, दो सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है।

बीजेपी को दिल्ली की जनता से करारा जवाब मिला: राघव चड्ढा

आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी को दिल्ली की जनता से करारा जवाब मिला। जनता ने उसी को वोट दिया है जो विकास के लिए काम करे। आज दिल्ली ने उस 'कीचर' का सफाया कर दिया है, जिसे बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर फेंकने की कोशिश की थी. हम दिल्ली को दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर में बदल देंगे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT