CRPF Recruitment : केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल में नई भर्ती, कॉन्स्टेबल के पदों पर होगा चयन


CRPF recruitment 2023: केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) ने विशेष भर्ती अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर, जगदलपुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के आंतरिक इलाकों के 400 आदिवासी युवकों के एक नए समूह का चयन किया है। इसके अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो रही है। आइए आपको बताते हैं इस भर्ती को लेकर पूरी अपडेट...

एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में जो भर्ती होनी है उसको लेकर जो जानकारी आ रही है वह यह है कि इनकी भर्ती बल में बतौर कॉन्स्टेबल की जाएगी। आदिवासी युवा ज्यादातर ‘बस्तरिया बटालियन’ का हिस्सा होंगे जिसका नाम छत्तीसगढ़ के तत्कालीन अविभाजित बस्तर जिले के नाम पर रखा गया था। फिलहाल यह भर्ती अन्य भर्तियों से थोड़ी अलग है और इसे समझना बेहद जरूरी है । गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सभी चयनित 400 आदिवासी युवकों के नियुक्ति प्रस्ताव जारी कर दिए गए हैं।

CRPF recruitment 2023 : केंद्र सरकार ने 2016 में ‘बस्तरिया बटालियन’ की स्थापना की घोषणा की थी। इसके तहत कर्मियों को बड़े पैमाने पर बस्तर क्षेत्र से लिया जाता है और उन्हें छत्तीसगढ़ में माओवादी विरोधी अभियानों को अंजाम देने का काम सौंपा गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने आदिवासी पुरुषों और महिलाओं की भर्ती के लिए उन्हें वजन और लंबाई की श्रेणी में छूट दी है।

अगर शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो फिलहाल 12वीं पास के लिए फिलहाल कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती की गुंजाइश से हैं और जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया 400 से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। फिलहाल भर्ती को लेकर आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन केंद्र सरकार जल्द ही इन विभिन्न पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन को जारी कर सकती है। अन्य जानकारियां इस नोटिफिकेशन के जारी होने के तुरंत बाद हम साझा करेंगे।
Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT