IPL 2023 : एमएस धोनी के रिकॉर्ड सटीक थ्रो के आगे अंपायर भी फेल, धोनी ने बनाया नया रिकॉर्ड जानिए खबर


आईपीएल 2023 (IPL) में एमएस धोनी (Ms Dhoni) हर मैच में ये साबित कर रहे हैं कि उम्र का टी-20 फॉर्मेंट से कोई लेना-देना नहीं है। इस सीजन के 37वें मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ जयपुर में खेले जा रहे मुकाबले में कमाल की विकेटकीपिंग का नजारा पेश किया और 22 साल के युवा बल्लेबाज को शानदार तरीके से रनआउट किया।

सोशल मीडिया Social Media) पर धोनी का ये चीते जैसी रफ्तार में सटीक थ्रो फेंकने का वीडियो तेजी से वायरल  (viral) हो रहा है, जिसमें धोनी ने विकेट्स के काफी दूर से गेंद को स्टंप पर फुर्ती से फेंककर सभी को चौंका दिया। इस दौरान अंपायर (umpire) तक मैदान पर खड़े भौचक्के नजर आए, लेकिन माही ने जिस तरह से युवा खिलाड़ी ध्रुव को रनआउट किया, उसे देखकर धोनी के फैंस खुशी के मारे झूमने लगे।

 एमएस धोनी ने सटीक थ्रों फेंककर ध्रुव जुरेल को किया रन आउट (MS Dhoni runs out Dhruv Jurel by throwing accurate throws) -

सीएसके के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने राजस्थान रॉयल्स की पारी के आखिरी ओवर में कमाल की विकेटकीपिंग की और ध्रुव जुरेल को रन आउट किया। माही की 41 साल की उम्र में ये फुर्ती देख युवा खिलाड़ियों भी हैरान रहे। इस ओवर की चौथी गेंद को पाथिराना ने लेग स्टंप के बाहर फेंका और यॉर्कर वाइड इस गेंद पर पडिडकल बल्ला नहीं लगा पाए, लेकिन नॉन स्ट्राइक एंड पर मौजूद ध्रुव रन के लिए दौड़ पड़े। धोनी ने गेंद को जल्द से पकड़कर सीधा सटीक थ्रो फेंका और गेंद सीधा विकेट पर जा लगी और जुरेल को पवेलियन वापस जाना पड़ा।

माही ने सटीक थ्रो के साथ बनाया ये रिकॉर्ड (Mahi made it with an accurate throw) -

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन आउट करने के मामले में रवींद्र जडेजा की बराबरी कर ली है। धोनी और जडेजा ने आईपीएल (IPL) में कुल 23 बार बल्लेबाज को रन आउट किया है। लिस्ट में विराट कोहली का नाम भी शामिल है, जिन्होंने कुल 19 बार खिलाड़ी को रनआउट किया है।

सबसे जरूरी बात (Important Notice) -

सबसे जरूरी बात यह कि इसी तरह की ढेर सारी खबरों के लिए आप इस वेबसाइट पर लगातार विजिट करते रहें। हम देश दुनिया की तमाम खबरें आपसे साझा करते रहते हैं और आप चाहें तो हमारे टेलीग्राम चैनल को भी जॉइन कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया जा रहा है।म

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT