CRICKET : हिटमैन इज बैक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने 24 पारियों के बाद किया ये कमाल, जानिए पूरी अपडेट


दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला देर से सही लेकिन दुरुस्त गरजा है। आईपीएल (IPL) में हिटमैन ने 24 पारियों के बाद अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने एक कप्तानी (captain) पारी खेलते हुए 45 गेंदों पर शानादार 65 रन बनाए। 17वें ओवर में वो मुस्तफिज़ुर रहमान का शिकार बने। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जड़े। 

गौरतलब है कि इस मैच में रोहित (rohit) शुरुआत से ही लय में दिखे। वो अपने चितप्रचित अंदाज में बैटिंग करते हुए नजर आ रहे थे। 

मुंबई के स्पिनर्स ने किया कमाल (Mumbai spinners did wonders) -

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) की पूरी टीम 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दिल्ली की ओर से कप्तान डेविड वॉर्नर ने 47 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। वहीं, अक्षर पटेल (axar patal) ने 25 गेंदों पर 54 रन की तूफानी पारी खेली। मुंबई की ओर से पीयूष चावला और जेसन बेहरनडॉर्फ ने 3-3 विकेट चटकाए। वहीं, 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। 

DC vs MI प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ, रिले मेरिडेथ।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, यश धुल, रोवमेन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्किया, मुस्ताफिजुर रहमान।

सबसे जरूरी बात (Important Notice) -

सबसे जरूरी बात यह कि इसी तरह की ढेर सारी खबरों के लिए आप इस वेबसाइट पर लगातार विजिट करते रहें। हम देश दुनिया की तमाम खबरें आपसे साझा करते रहते हैं और आप चाहें तो हमारे टेलीग्राम चैनल को भी जॉइन कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया जा रहा है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT