CRICKET : केकेआर के खिलाफ रोहित शर्मा की जगह सूर्या कर रहे कप्तानी, जानिए क्या है खबर की पूरी जानकारी


आईपीएल 2023 का 22वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच से पहले हुई टॉस प्रक्रिया के दौरान मुंबई इंडियंस Mumbai Indians) के नियमित कप्तान (captain) रोहित शर्मा मैदान पर नहीं उतरे। उनकी जगह टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को देखा गया।

बता दें कि रोहित शर्मा की जगह केकेआर के खिलाफ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)कप्तानी कर रहे है। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। सूर्या ने इस दौरान कहा कि पिच काफ़ी बढ़िया दिख रहा है। हम यहां चेज़ करना पसंद करेंगे। हमारी टीम में आज एक बदलाव किया गया गया है। रोहित (Rohit)को पेट में कुछ समस्या हुई है। उसी कारण से आज वह नहीं खेल रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (Both Teams  Playing 11) -

मुंबई: कैमरन ग्रीन, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, रायली मेरेडिथ, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसन

मुंबई के इंपैक्ट प्लेयर सब्स्टिट्यूट: रोहित शर्मा, विष्णु विनोद, अरशद खान कुमार कार्तिकेय, रमनदीप सिंह

कोलकाता: वेंकटेश अय्यर, एन जगदीशन, रहमानउल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नारायण, नितीश राणा (c), रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फ़र्ग्युसन, उमेश यादव, , वरुण चक्रवर्ती

सबसे जरूरी बात (Important Notice) -

सबसे जरूरी बात यह कि इसी तरह की ढेर सारी खबरों के लिए आप इस वेबसाइट पर लगातार विजिट करते रहें। हम देश दुनिया की तमाम खबरें आपसे साझा करते रहते हैं और आप चाहें तो हमारे टेलीग्राम चैनल को भी जॉइन कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया जा रहा है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT