Salim Durani : भारत के महान क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक जानिए खबर


Salim Durani : 2 अप्रैल की सुबह भारतीय फैंस के लिए बेहद ही दुखद रही। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी (Salim Durani) का 88 साल की उम्र में आज सुबह निधन हो गया है। बता दें कि सलीम दुर्रानी भारतीय टीम (indian team) के काफी मशहूर ऑलराउंडर थे, जिन्हें हमेशा आक्रामक बल्लेबाजी के अलावा ऑफ स्पिन बॉलिंग के लिए जाना जाता था।

भारतीय फैंस उनके लुक्स के भी काफी दीवाने थे। उन्होंने भारत को कई अहम मौकों पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इसी कड़ी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी एक ट्वीट करते हुए शोक जताया है।

सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में हुआ निधन (Salim Durrani passed away at the age of 88) -

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी ने 2 अप्रैल की सुबह अपनी अंतिम सांसे ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने गुजरात के जामनगर में  88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। बता दें कि सलीम का जन्म काबुल में हुआ था। उन्होंने भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच 1 जनवरी 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium) में खेला था, जो कि उनका डेब्यू मैच था।

भारत (india) के लिए लगभग 13 साल क्रिकेट खेलते हुए उन्होंने कुल 29 टेस्ट मैच खेलते हुए 25.04 की औसत से 1202 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक देखने को मिले हैं। वह फैंस की मांग पर छक्का लगाया करते थे। इसके साथ ही बता दें कि सलीम एक ऐसे क्रिकेटर थे जिन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 1960 में खेल की दुनिया के इस पुरस्कार को लिया था।

उनके निधन के बाद भारतीय प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने भी ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा

सलीम दुरानी जी क्रिकेट के दिग्गज थे, अपने आप में एक लीजेंड थे। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में भारत के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैदान के अंदर और बाहर वो अपने अंदाज के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से काफी दुखी हूं। उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिलें।''

Salim Durani ji was a legend of cricket, a legend in himself. He made significant contribution to India in the world of cricket. He was known for his style inside and outside the field. I am deeply saddened by his death. Condolences to his family and friends. May his soul rest in peace.

इसके साथ ही क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में भी हाथ आजमाया था। सलीम दुर्रानी (Salim Durani) ने बॉलीवुड फिल्म 'चरित्र' से अपने फिल्मी करियर का डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस परवीन बॉबी थी। उनके लुक्स की पूरी दुनिया दीवानी थी।

सबसे जरूरी बात (Important Notice) -

सबसे जरूरी बात यह कि इसी तरह की ढेर सारी खबरों के लिए आप इस वेबसाइट पर लगातार विजिट करते रहें। हम देश दुनिया की तमाम खबरें आपसे साझा करते रहते हैं और आप चाहें तो हमारे टेलीग्राम चैनल को भी जॉइन कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया जा रहा है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT