CRICKET : इशान किशन ने लगातार जड़ा तीसरा अर्धशतक, बनाया एक खास रिकॉर्ड जानिए पूरी खबर


वेस्टइंडीज और भारत के बीच तीसरे और निर्णायक मुकाबले में सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने लगातार तीसरा अर्धशतक (half century) जड़ा। भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने तीसरा अर्धशतक जड़ते ही धोनी (Dhoni) के खास क्लब में एंट्री मार ली है। आखिरी वनडे मैच में ईशान किशन ने 77 रन की पारी खेली।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच त्रिनिदाद में खेजा जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और शुभमन गिल ने तेज शुरूआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 134 रन की साझेदारी की।

वेस्टइंडीज में की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी (Biggest opening partnership in West Indies) -

पहले विकेट के लिए गिल और ईशान ने शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। दोनों वेस्टइंडीज में साल 2017 में 132 रन साझेदारी की थी। अब यह रिकॉर्ड गिल और ईशान के नाम दर्ज हो गया है। ईशान ने तेज खेलते हुए 43 गेंद पर अर्धशतक (half century) पूरा किया। तीन वनडे मैचों की सीरीज में ईशान किशन ने लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ा।

धोनी के क्लब में हुए शामिल (Joined Dhoni's club) -

ईशान किशन ने तीसरा अर्धशतक जड़ते ही एक खास मुकाम हासिल कर लिया। वह धोनी (Dhoni) और के श्रीकांत जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गए। दरअसल, वह छठे ऐसे बल्लेबाज बने, जिन्होंने तीन मैचों में लगातार तीन अर्धशतक (half century) जड़े। पहले स्थान पर के श्रीकांत मौजूद हैं। उन्होंने 1982 में श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा किया था। दूसरे नंबर पर डी वेंगसकर का नाम है। इन्होंने 1985 में श्रीलंका के खिलाफ तीन लगातार अर्धशतक जड़े थे।

ऐसा करने वाले बने छठे बल्लेबाज (Became the sixth batsman to do so) -

तीसरे नंबर पर एम अजहरुद्दीन हैं। उन्होंने 1993 में श्रीलंका के खिलाफ यह कमाल किया था। वहीं, चौथे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ 2019 में यह कमाल किया था। पांचवें नंबर श्रेयस अय्यर मौजूद हैं। 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह कारनाम किया था। अब ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यह धमाका किया है।


सबसे जरूरी बात (Important Notice) -

सबसे जरूरी बात यह कि इसी तरह की ढेर सारी खबरों के लिए आप इस वेबसाइट पर लगातार विजिट करते रहें। हम देश दुनिया की तमाम खबरें आपसे साझा करते रहते हैं और आप चाहें तो हमारे टेलीग्राम चैनल को भी जॉइन कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया जा रहा है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT