AUSTRALIA CRICKET : ऑस्ट्रेलिया के इस महान गेंदबाज पर अजगर ने किया हमला, हालात है खराब


Australia के महान गेंदबाज Glen McGrath पे अजगर ने किया हमला तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा रहे ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ियों में से एक ग्लेन मैक्ग्रा (Glenn McGrath) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में वह अजगर का रेस्क्यू करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ग्लेन मैक्ग्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह वीडियो पोस्ट किया है।

ग्लेन मैक्ग्रा द्वारा पोस्ट किए गए एक हालिया वीडियो में, उन्हें अपने घर पर एक अजगर से निपटते देखा जा सकता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अजगर उनके घर में घुस गया है। उसे घर से बाहर निकलने के लिए ग्लेन मैक्ग्रा उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं। इस पर कई बार अजगर ने उन पर हमला किया।

अंत में पूर्व Australia गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा को जीत मिली। मैक्ग्रा ने अजगर को पकड़कर उसे पास की झाड़ियों में छोड़ दिया। उन्होंने अपने instagram पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, सारा लियोन मैकग्राथ (Sara Lyon McGrath)के भरपूर प्रोत्साहन और समर्थन के बाद घर में मौजूद सभी 3 coastal carpet Python को सुरक्षित रूप से वापस झाड़ी में छोड़ दिया गया।

बता दें कि ग्लेन मैक्ग्रा साल 1999 क्रिकेट वर्ल्ड कप, 2003 वर्ल्ड कप और 2007 वर्ल्ड कप में विजेता ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा रहे थे। मैक्ग्रा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 250 वनडे मैच में 381 विकेट चटकाए हैं। वहीं, 124 टेस्ट मैच में 563 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने तीन बार 10 विकेट हासिल किए हैं। साथ ही 29 बार 5 विकेट लिए हैं।

सबसे जरूरी बात (Important Notice) -

सबसे जरूरी बात यह कि इसी तरह की ढेर सारी खबरों के लिए आप इस वेबसाइट पर लगातार विजिट करते रहें। हम देश दुनिया की तमाम खबरें आपसे साझा करते रहते हैं और आप चाहें तो हमारे टेलीग्राम चैनल को भी जॉइन कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया जा रहा है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT