Aditya L1 : आदित्य एल 1 से रचा भारत ने इतिहास, लेकिन क्या रद्द हो गया अब मिशन


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से भारत ने इतिहास रच दिया है। अब भारत ने सूर्य पर फतह करने की ठान ली है। भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल1लॉन्च हो चुका है। आदित्य-एल1 मिशन भारत का पहला सौर मिशन है, जिसकी मदद से भारत सूर्य से जुड़े रहस्यमयी सवालों के जवाब इकट्ठा करेगा। इस मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्‍पेस सेंटर से लॉन्च किया गया  है। इसरो के मुताबिक, इस मिशन को  2 सितंबर की सुबह 11.50 पर लॉन्च किया गया है।  

भारत ने अपने उपग्रह  को एल-1 बिंदु पर स्थापित करने के लिए आदित्य-एल1  लॉन्च के बाद मिशन को सफल करने की तैयारी कर ली है। इस यान को सूर्य और पृथ्वी के बीच की गुरुत्वाकर्षण प्रणाली के लांग्रेंजियन बिंदु के चारों ओर एक हेलो ऑर्बिट में रखा जाएगा। यह ऑर्बिट पृथ्वी से लगभग 15 लाख किमी दूर है, जहां पहुंचने के लिए यान को कुल 4 महीने का समय लगेगा।

दरअसल, आदित्य-एल1 यान को लांग्रेजियन बिंदु पर इसलिए स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, क्योंकि सूर्य और पृथ्वी जैसे दो-पिंड लांग्रेज बिंदु एक ऑप्टिम पॉइंट्स बन जाता है। यहां किसी भी यान को कम ईंधन की खपत के साथ रख सकते हैं। गौरतलब है कि सोलर-अर्थ सिस्टम में कुल पांच लांग्रेज बिंदु है, जहां आदित्य एल1 जा रहा है। पृथ्वी से L1 की दूरी, सूर्य से पृथ्वी की दूरी का केवल 1 प्रतिशत हिस्सा है।

क्या है आदित्य एल-1 का उद्देश्य (What is the purpose of Aditya L-1?) -

आदित्य-एल1 मिशन सौर गतिविधियों का अध्ययन करने के लिए लॉन्च हुआ है। यान के पेलोड (उपकरण) सूर्य की सबसे बाहरी परत कोरोना, फोटोस्फेयर और क्रोमोस्फीयर,  कोरोनल मास इजेक्शन (सूर्य में होने वाले शक्तिशाली विस्फोट), प्री-फ्लेयर और फ्लेयर गतिविधियां और उनकी विशेषताएं, सौर तूफान की उत्पत्ति आदि कारकों का अध्ययन करेगा। वर्तमान समय में इसरो इस बात पर भी अध्ययन करेगा कि आखिर अंतरिक्ष के मौसम पर सूर्य की गतिविधियों का क्या प्रभाव पड़ता है।

सबसे जरूरी बात (Important Notice) -

सबसे जरूरी बात यह कि इसी तरह की ढेर सारी खबरों के लिए आप इस वेबसाइट पर लगातार विजिट करते रहें। हम देश दुनिया की तमाम खबरें आपसे साझा करते रहते हैं और आप चाहें तो हमारे टेलीग्राम चैनल को भी जॉइन कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया जा रहा है।


Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT