Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

सपा पर बोला तीखा हमला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , कहा- विपक्ष माफिया के साथ

  आगरा। एटा जिले के जलेसर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर तीखा हमला बोला। मुख्...

 



आगरा। एटा जिले के जलेसर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष माफियाओं के साथ है। भाजपा सरकार में गुंडे माफियाओं पर बुलडोजर चलता रहेगा। बीजेपी सरकार में गुंडों पर कार्रवाई हो रही है। सपा, बसपा, कांग्रेस सब एक जैसे। विकास के मुद्दे पर बोले कि एटा में मेडिकल कालेज बन रहा है, सड़कें चमकती दिखाई दे रहीं हैं। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खारे पानी की समस्या का जिक्र भी किया। मुख्यमंत्री यह भी बोले कि पांच साल में किसानों को फ्री पानी दिया जाएगा। खारे पानी की समस्या का समधान करेंगे। हर घर नल पहुंचाएंगे। हर घर में शुद्ध पेजल पहुंचाएंगे। जलेसर का घंटा जोरदार तरीके से बजाना, जिसकी आवाज से विपक्ष चारों खाने चित्त हो जाएं। चारों तरफ हर-हर बम-बम के नारे लगने चाहिए। पूछा कि अब कहीं बमबाजी होती है। सपा सरकार में बमबाजी होती थी, एटा जनपद में हमारी सरकार ने 64 हजार किसानों का कर्जा माफ किया था। प्रधानमंत्री सम्मान निधि में 6 हजार रुपये हर वर्ष किसानों के खाते में सीधे पहुंचाए। 2017 के पहले समाजवादी पार्टी ने एक पाप और किया था, दिव्यांगजनों और विधवाओं की पेंशन को रोक दिया था। आज हमारी सरकार प्रदेश के अंदर एक करोड़ लोगों को पेंशन दी।


एडवरटाइज हटाएं यहाँ क्लिक करें