गाजीपुर:राज्यमंत्री ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं

 




गाजीपुर। कृषि एवं शिक्षा अनुसंधान राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख पहली बार जनपद में आगमन शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर हुआ। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए जिले के भाजपा पदाधिकारियों संग बैठक की और जिले की स्थिति का हाल जाना।

उन्होंने एक-एक पदाधिकारी से परिचय प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और उस पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा संगठन जैसे किसी भी राजनैतिक दल के पास नैतिक, सयंमी, त्यागी और परिश्रमी कार्यकर्ता नहीं है। हमारा कार्यकर्ता समाज में समन्व्य स्थापित कर लोगों के जीवन समृद्धि के लिए सरकार की योजनाओं, कार्यों और पार्टी विचारों के लिए रात-दिन काम करता है। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, प्रवीण सिंह, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, अवधेश राजभर, अच्छे लाल गुप्ता, श्यामराज तिवारी, शशिकांत शर्मा, सुरेश बिंद, सचिन कन्नौजिया, रविन्द्र राय, विष्णु प्रताप सिंह, अनिल पांडेय, रूद्रप्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT