गाजीपुर:पाक्सो एक्ट का अभियुक्त फंदे में

 

 



गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त आजिंक्य चौबे उर्फ चंदन पुत्र स्व. ज्योति शंकर चौबे उर्फ मुन्ना चौबे निवासी ग्राम कवला जखनियाँ थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर उम्र 19 वर्ष गिरफ्तार किया गया। 

वादिनी मुकदमा की नाबालिग लड़की परिवर्तन कोचिंग जखनियाँ मे पढ़ने के लिए जाती थी। पिछले एक वर्ष से अभियुक्त आजिंक्य चौबे उर्फ चंदन द्वारा उक्त लड़की का पीछा कर रास्ते मे उससे अश्लील टिप्पणी करते हुए उसके साथ छेड़खानी किया करता था। पन्द्रह अप्रैल को समय करीब 05.30 बजे चौरसिया रेस्टोरेण्ट के पास आजिंक्य चौबे उर्फ चंदन द्वारा उक्त लड़की के साथ पुनः अश्लील टिप्पणी करते हुए छेड़खानी करने लगा,लड़की द्वारा मना करने पर उसे गाली गुप्ता देते हुए उसके घर वालों को जान से मरवाने की धमकी दी। जिस बात पर पीड़िता की माता द्वारा थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त आजिंक्य चौबे की खोजबीन में लगी पुलिस टीम ने उसे सुबह समय 07.35 बजे दक्षिणी रेलवे क्रासिंग जखनियाँ से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कारर्वाई करते हुए उसे न्यायालय के हवाले किया गया जहां से उसे जेल भेंज दिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा शिव प्रताप वर्मा, आरक्षीगण रवि कुशवाहा, पवन प्रजापति, महिला आरक्षी आसमा खातून व चालक सुदीप पटेल शामिल थे।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT