गाजीपुर:गंगा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत

 





(गहमर)गाजीपुर।  थाना क्षेत्र के बारा पीपा पुल के पास सोमवार की सुबह शौच के लिए घर के निकले दो युवकों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांववासियों में शोक की चादर तन गई। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।

बताया गया है कि गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव के टेकुरिया गांव निवासी चक्रधारी यादव का पुत्र मनीष यादव (18) सुहवल थाना क्षेत्र के सुजानपुर निवासी अपनी बुआ के लड़के बब्बी यादव (19) पुत्र शैलेंद्र यादव के साथ आज सुबह करीब साढ़े छह बजे शौच करने के लिए घर से करीब पांच सौ मीटर दूर बारा गांव में स्थित पीपा पुल के लिए घर से निकला था।

शौच के बाद हाथ धोते समय शायद पैर फिसने से बब्बी गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख उसे बचाने के लिए मनीष ने भी गंगा में छलांग लगा दिया। इससे दोनों युवक डूब गए। कुछ दूरी पर मौजूद कुछ चरवाहों की नजर डूब रहे युवकों पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाना शुरु कर दिया। जानकारी होते ही युवकों के परिवार वालों सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटा बाद दोनों शव को बरामद किया गया। शव पर नजर पड़ते ही परिजन दहाड़े मारकर चीख-पुकार करने लगे। इस घटना से जहां मृतकों के घर कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीण शोक में डूब गए।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT