गाजीपुर। कासिमाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत के बिरनो स्थानीय थाना क्षेत्र भड्सर गांव में शादी के दौरान दूल्हे को मिर्गी आने से शादी के बीच भगदड़ मच गया। इस बीच दूल्हा फरार हो गया वहीं बारातियों को लड़की पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया। इस घटनाक्रम बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत की गई, जिसमें दूल्हे पक्ष ने शादी का खर्चा वापस किया। इसके बाद बरातियों को छोड़ा गया और बिना दुल्हन के बरात वापस चली गई। बिरनो थाना के भड़सर गांव में रविवार की रात घूरा राजभर की बेटी पूनम की शादी थी। शादी मुरादाबाद थाना क्षेत्र के दलसागर गांव निवासी लल्लन राजभर के सुपुत्र राजेश राजभर से होनी थी। रात में बारात की तैयारियां चल रही थीं। बारातियों की लड़की पक्ष ने खूब आवभगत की। बारातियों को खुशी खुशी जलपान करा कर भोजन भी कराया गया।लड़की पक्ष के लोग मेहमान नवाजी से खाली हुए तो शादी की रस्में भी शुरू हुईं। इस दौरान लड़का और लड़की के बीच शादी के रस्म के दौरान सिंदूरदान भी हो गया। सुबह के समय जब पलगवनी हो रही थी तभी दूल्हा को मिर्गी आ गई, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। बरातियों ने गर्मी के कारण लड़के के बेहोश होने की बात कही। तभी बराती परिजन दूल्हे को दवा कराने के बहाने भड्सर बाजार ले आये और मौके फायदा उठाते हुए दूल्हे को लेकर फरार हो गए। इस मामले की नजाकत देखते हुए बाराती धीरे धीरे मौके से फरार होने लगे, जिससे लड़की की शादी को लेकर गांव में उहापोह की स्थिति बनी रही। इसको लेकर लड़की पक्ष के लोग चिंतित सताने लगी। इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने मामला बिगड़ता देख बारातियों को बंधक बना लिया। मामला बिगड़ता देखा दूल्हे के पिता मौके पर पहुंचे और दोनो पक्षों के बीच पंचायत हुई।ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता ने दोनों पक्ष को समझा बुझा कर पंचायत समाप्त कराया और दूल्हे के पिता से लड़की के पिता को चालीस हजार रुपये आर्थिक दंड के रूप में अदा कराया। इसके बाद वर पक्ष के आधा दर्जन लोगों को लड़की पक्ष के लोगों ने छोड़ दिया। इसके बाद बिना दुल्हन लिए बारात वापस लौट गई।