गाजीपुर: सैदपुर नगर के वार्ड संख्या 4 में एक भवन निर्माण का कार्य चल रहा था। जहां पानी आवश्यकता पड़ने पर समरसेबल चालू करते समय, एक मजदूर करंट की जद में आ गया। नजर पड़ने पर भवन भवन स्वामी ने करंट की सप्लाई कटकर मजदूर को उससे अलग किया। जिसके बाद तत्काल घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सैदपुर नगर के वार्ड संख्या 4 निवासी दिलीप कुमार के जमीन पर भवन निर्माण का कार्य चल रहा था। जहां दौलतपुर गांव निवासी जटायु उम्र 25 वर्ष पुत्र सुरेंद्र प्रजापति मजदूरी करने के लिए पहुंचा था। इस बीच पानी की आवश्यकता पड़ने पर वह समरसेबल चालू कर, ईटों को भिगो रहा था। तभी अचानक समरसेबल बंद हो गया। जिसके बाद जटायु भीगे बदन, नंगे पाव समरसेबल चालू करने चला गया। इस दौरान वह करंट की जद में आ गया। कुछ देर तक जब जटायु काम पर नहीं दिखाई दिया। तब भवन स्वामी दिलीप मजदूर को ढूंढता हुआ समरसेबल के कमरे में गया, तो देखकर हैरान हो गया। जटायु कमरे में समरसेबल तार के साथ जमीन पर गिरा हुआ पड़ा था। जिपर दिलीप ने तत्काल बिजली का कनेक्शन काटकर, जटायु को तार से अलग किया। आनन-फानन में दिलीप जटायु को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां डॉक्टर ने जटायु को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद दिलीप के परिजन रोते बिलखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और जटायु के शरीर से लिपट कर विलाप करने लगे। परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दिया। वह शव लेकर सीधे अपने गांव चले गए।