बाराचवर ब्लाक के सभी पदाधिकारियों ने निकाला तिरंगा यात्रा

 



गाजीपुर: ब्लॉक बाराचँवर के अंतर्गत शिक्षा विभाग , पंचायत , आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य एवम् अन्य विभाग के पदाधिकारियों अध्यापक एवम् कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से रंगारंग तिरंगा यात्रा का आयोजन ब्लॉक मुख्यालय से प्रारंभ होकर किसान इंटर कॉलेज जवाहर नगर तक किया गया। 


कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख एवं खंड शिक्षा अधिकारी बाराचवर एवं खंड विकास अधिकारी बाराचवर के संयुक्त निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में पूरे हर्षोल्लास के साथ समस्त पदाधिकारी एवं कर्मी तिरंगे के साथ यात्रा में शामिल हुए। 




ब्लाक प्रमुख श्री विजेंद्र सिंह खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुनिल कुमार एवं खंड विकास अधिकारी श्री मनोज कुमार वर्मा जी ने लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी मनोज वर्मा,पशुचिकित्साधिकारी डा०हरिबंश सिंह,डा०अरविन्द यादव कमलेश,सुधीर सिंह,अनिल यादव,प्रसून सिंह,रत्नेश,प्रथमेश सिंह,फैजान अंसारी,चर्तुभुज सिंह,ओमप्रकाश सिंह,रमांशकर यादव,शिशिर सिंह,सचिन यादव,उपेन्द्र यादव,हरेन्द्र राम,शक्ति यादव,रिशिकेश प्रसाद,जितेन्द्र श्रीवास्तव,पवन सिंह,मनीष चर्तुवेदी,पंकज यादव,रंजीत चौहान,सहित सभी विभागो के कर्मचारी,रोजगार सेवक सफाईकर्मी मौजूद रहे।



Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
SKIP AD