--तिरंगा यात्रा का नेतृत्व ब्लाक प्रमुख बृजेन्द्र सिंह,प०श्यामराज तिवारी,बासुदेव पाण्डेय,आषुतोष सिंह दीपक व यशवन्त सिंह ने किया।
--तिरंगा यात्रा आर एस कान्वेंट स्कूल से किसान इण्टरमीडिएट कालेज के खेल मैदान तक
गाजीपुर --जनपद के बाराचवर ब्लाक मुख्यालय का गौरव कहे जाने वाले आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवर के के छात्र छात्राओं के द्वारा प्रबंधक यशवन्त सिंह, आषुतोष सिंह दीपक,प०श्यामराज तिवारी,बासुदेव पाण्डेय,डा०राणाविजय राजभर,के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन आर एस कान्वेंट स्कूल के प्रागण से किसान इण्टर मिडिडीएट कालेजे के खेल मैदान तक निकला।
यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व प्रबंधक यशवन्त सिंह ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।तिरंगा यात्रा में सभी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अपने हाथ में लिए तिरंगा यात्रा के शुभारंभ से समापन तक निरंतर छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए चलते रहे। आर एस कान्वेंट स्कूल के छात्र- छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। आजादी से जुड़े हुए नारों के साथ संपूर्ण यात्रा संपन्न हुई।
बाराचवर क्षेत्र का यह बहुत ही शानदार तिरंगा यात्रा रही।अंत में तिरंगा अभियान के तहत उन से निवेदन किया कि यह लोग 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराए | तिरंगा यात्रा के अवसर सभी के लिए प्रबंधक यशवन्त सिंह के द्बारा तिरंगा उपलब्ध कराया गया।तथा अतिथियों को साफा तथा बैज लगाकर सम्मानित किया गया। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से ब्लाक प्रमुख बृजेन्द्र सिंह,प०श्यामराज तिवारी,आशुतोष सिंह दीपक,बासुदेव पाण्डेय,डा०राणाविजय राजभर, डा०हरिबंश सिंह,पूर्व प्रधानाध्यापक परमहंस सिंह,डा०अरविन्द कुमार यादव कमलेश,स्कूल के संस्थापक भीष्मदेव सिंह,रमेश काका,पप्पू प्रधान,मुकेश बाबा,ओमप्रकाश कुशबाहा,देवेन्द्र सिंह,रोहित सिंह,राघवेन्द्र सिंह लालू,मासूम हैदर,मोती चन्द चौहान,नन्दलाल गुप्ता,विकास सिंह,संदीप सिंह,चन्दीप विन्द,दयाशंकर गिरि,पत्रकार रमेश यादव,रवि गिरि,रजनीश मिश्रा सहित शिक्षक व विद्यार्थी तथा स्कूल के सम्स्त स्टाप कर्मचारी उपस्थित रहे |