Ghazipur निर्जला व्रती महिलाओं ने उगते हुऐ भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर पूर्ण किया महापर्व छठ


Ghazipur निर्जला व्रती महिलाओं ने उगते हुऐ भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर पूर्ण किया महापर्व छठ

गाजीपुर जनपद के सभी क्षेत्रों में छठ के महापर्व का सोमवार को समापन हो गया। छठ व्रती महिलाओ और उनके परिजनों ने इस पर्व में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। 4 दिवसीय इस त्योहार के आखिरी दिन महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा को सम्पन्न किया। सूर्य को अर्घ्य देने के साथ साथ ही इस महापर्व का समापन हो गया। छठ पूजा में सूर्य भगवान और माता छठी की पूजा की जाती है

छठ पर्व में महिलाएं 36 घंटे का व्रत रखती हैं। इस पर्व को सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। छठ का पर्व साल में दो बार आता है। छठ की शुरुआत 28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ हुई थी। छठ का ये पर्व संतान की सुख समृद्धि, अच्छे सौभाग्य और सुखी जीवन के लिए रखा जाता है। साथ ही यह व्रत पति की लंबी उम्र की कामना के लिए भी रखा जाता है।

ऐसी मान्यता है कि सूर्य देव की पूजा करने से तेज, आरोग्यता और आत्मविशवास की प्राप्ति होती है। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रह को पिता, पूर्वज, सम्मान का कारक माना जाता है। साथ ही छठी माता की अराधना से संतान और सुखी जीवन की प्राप्ति होती है। इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह पर्व पवित्रता का प्रतीक है। वही आज घाटों पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर लोगो ने इस महापर्व को सम्पन्न किया।सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता राजीव राय सुरही बलिया,पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह सेवराई, डाक्टर आनंद सिंह, प्रोफेसर सानंद सिंह ने सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गाधिपुरम बोरसिया गाजीपुर में, भांवरकोल व्लाक प्रमुख श्रीमती श्रद्धा राय,पूर्व प्रमुख मुहम्मदाबाद श्रीमती चंदा यादव,पूर्व प्रधान राजापुर गीता राय ने राजापुर पोखरे पर अपने पुत्र एवं वर्तमान प्रधान अश्वनी कुमार राय के साथ उदयागामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर छठ महा व्रत का समापन किया।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT