CRICKET : फाइनल मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने हरमन ब्रिगेड का बढ़ाया हौसला, दिया ये खास संदेश जानिए क्या है खबर


महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला आज यानी 26 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। यह खिताबी मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium) में खेला जाएगा।

इस फाइनल भिड़त से पहले पुरुष आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने महिला टीम का हौसला बढ़ाने के लिए खास संदेश शेयर किया है। बता दें कि रोहित के नेतृत्व वाली एमआई पुरुष टीम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है, जिसने पांच ट्रॉफी अपने नाम की हैं।

WPL 2023 के फाइनल मुकाबले से पहले रोहित शर्मा का खास संदेश (Rohit Sharma's special message before the final match of WPL 2023) -

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन का फाइनल (Final) मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा। इससे पहले पुरुष मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (rohit sharma) ने एक वीडियो के जरिए महिला टीम को खास संदेश दिया है।

मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है जिसमें रोहित कहते हैं कि मैं हमारी महिला टीम को फाइनल के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। पिछले चार हफ्तों में आप जिस तरह खेलीं, मैंने वाकई उसका लुत्फ उठाया। अब फाइनल हौ और आपको हर रोज फाइनल खेलने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में एक ही समय पर इजॉय करना और यह खेल अमेजिंग होने वाला है। हम सब आपको चीयर करेंगे। मैदान पर जाएं और अपना बेस्ट दें।

इसके बाद मुंबई पुरुष टीम के बाकी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और डेविड ने भी हरमनप्रीत कौर की पलटन को शुभकामनाएं दी। सूर्या (surya) ने कहा, मुंबई की लड़कियां फाइनल में है, पूरी फॉर्म में हैं। एक परिवार के रूप में मैं आप सभी को फाइनल के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं आपको चीयर करने के लिए उत्सुक हूं। तिलक ने कहा, मुंबई इंडिंस की महिला टीम को शुभकामनाएं। हम आपको सपोर्ट (support) कर रहे हैं और उम्मीद है कि पहला खिताब जीतेंगे। डेविड ने कहा कि फाइनल के लिए एमआई महिला टीम को शुभकामनाएं। अब तक का सीजन शानदार रहा है।

सबसे जरूरी बात (Important Notice) -

सबसे जरूरी बात यह कि इसी तरह की ढेर सारी खबरों के लिए आप इस वेबसाइट पर लगातार विजिट करते रहें। हम देश दुनिया की तमाम खबरें आपसे साझा करते रहते हैं और आप चाहें तो हमारे टेलीग्राम चैनल को भी जॉइन कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया जा रहा है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT