गाजीपुर:पुलिस कप्तान ने पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी

 




गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने आज पुलिस लाइन गाजीपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया गया। इसके बाद वहा उपस्थित अधिकारियो कर्मचारियो तथा रिक्रूट आरक्षियों को दंगा नियंत्रण शस्त्रो का अभ्यास कराया। दंगा नियंत्रण की मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों ने शस्त्रों को प्रयोग में लाने का प्रदर्शन किया। एसपी ने शस्त्रों के इस्तेमाल करने के बारे मे बताया। खुद पुलिस कप्तान ने शस्त्र चलाकर पुलिस अफसरों और पुलिस कर्मियों को दंगे जैसी आकस्मिक स्थिति में नियंत्रण के टिप्स बताएं। इसके बाद उन्होंने आर्मरी  डायल 112 कार्यालय  पुलिस अस्पताल  पुलिस कैंटीन मेस बैरक एमटी शाखा  जीपी स्टोर कर्मचारियों के लिए बने आवास आदि का निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
CLOSE ADVERTISEMENT