अज्ञात कार ने बाइक सवार को बेरहमी से रौंदा....

 



गाजीपुर-सैदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत औड़िहार गांव के पास फोरलेन पर तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बहन की घर से अपने नाती संग बाइक से लौट रही वृद्धा को रौंद दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सैदपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वृद्धा की मौत हो गई। वहीं युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। खानपुर के भुजहुआं निवासिनी विद्या देवी आयु उम्र 65 वर्ष पत्नी स्व. विक्रमा सोमवार की देरशाम भुंवरपुर नैसारे निवासिनी अपनी बहन के घर से अपने नाती उमेश के साथ बाइक से लौट रही थी। अभी वो औड़िहार के पास पहुंची थी कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को रौंद दिया और मौके से फरार हो गया। इधर घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए तो उन्हें सैदपुर लाया गया। जहां वृद्धा की मौत हो गई। वहीं उमेश की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
SKIP AD