अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश राजभर का हिसाब किताब बराबर...




 लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सहयोगी दल के मुखिया ओमप्रकाश राजभर को मंगलवार के दिन आइना दिखाया है। समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्पष्ट शब्दों में बयान दिया है, कि उनको फिलहाल किसी की भी सलाह की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लडऩे वाली पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर बीते दिनों लगातार अखिलेश यादव को नसीहत दे रहे थे। अखिलेश यादव को ट्विटर नेता के साथ ही एसी कमरे में बैठकर पार्टी चलाने वाले नेता तक कहने वाले ओम प्रकाश राजभर को अखिलेश यादव ने आज करारा जवाब दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ओमप्रकाश राजभर लम्बे समय से अखिलेश यादव को नसीहतें दे रहे थे। इसी कारण आज अखिलेश यादव ने उनका हिसाब बराबर किया है।

Previous Post Next Post

फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये
SKIP AD